जितने भी सैक्स रैकेट 3-4 दिनों में पकड़े गये सभी के कनेक्षन मुंबई से जुड़े पाये गये। मतलब राजधानी भोपाल, मुंबई की बारबालाओं, कालगर्ल और दे हके दलालों के लिए स्वर्ग बन चुकी हैं। सैक्स के धंधे का राजधानी से मुंबई कनेक्षन कोई नया नहीं है।
5 साल पहले सैक्स के धंधे के बेटी-बबली राजा और आशिया के गिरोह का भांडा पुलिस ने फोड़ा था। सीहोर की आशिया बांबे स्टूडियों में हेयर डेªसर का काम करती थी जहां उसकी पहचान राजा से हुई थी। और उसके बाद बंटी-बबली की यह जोड़ी ठगी के धंधे में उतर गयी थी। फिर राजा ने मुंबई के बारों में डांस बंद होने के बाद बारबालाओं से संपर्क कर देह का धंधा षुरू किया। वह भोपाल के जिस्मखोरों को मुंबई की बालाओं का लालच देकर सौदे करता था। वहां के सैक्स रैकेट सरगना रईस से कांटेªक्ट बेस पर बालाओं को लाकर राजा और आशिया लड़कियों को हबीबगंज, गोविंदपुरा और एमपी नगर के आलीशान होटलों ले जाते थे।दोनों का उद्देष्य भोपाल को जिस्मफरोशी का बड़ा बाजार बनाने का था।
लड़कियां पंजाब मेल की एसी बोगियों में भोपाल आती थीं। पुलिस ने टिप के आधार पर निशातपुरा सईद कालोनी हाउसिंग बोर्ड के दो मंजिला मकान में किराए से रहने वाले राजा और आशिया के मकान में छापा मार कर 5 बारबालाओं हेमा, रानी, बाबी, रेखा और रूबी को हिरासत में लिया था। उसके बाद 2009 में रंगमहल चैराहे के शिवम गेस्ट हाउस में छापामार कर पुलिस ने एक बार डांसर के साथ ग्राहक और 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। गेस्ट हाउस संचालक विष्णु नारायण त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया था। इस मामले में मुख्य एजेंट नरेश कुशवाहा धरा गया था। पता चला था कि वह मोना नामक युवती के संपर्क में आया था जो देह का धंधा करती थी। उनसे अपनी पत्नी नीतू को छोड़कर उससे शादी कर ली थी और सैक्स रैकेट चलाने लगा था। बाद में उसने अपनी पत्नी नीतू को भी इस गंदे धंधे में धकेल दिया था और भाई को दलाल बना दिया था। नागपुर, कोलकाता, मुंबई, नाशिक, कानपुर और झांसी से यह गिरोह लड़कियां लाकर भोपाल में जिस्म के षौकीनों के सामने परोसता था।
खबर भड़ास डाट काम पर यदि आप कोर्इ खबर, भड़ास, सूचना प्रेषित करना चाहते है, तो स्वागत है आपकी खबर, भड़ास तथ्यात्मक हो, खबर के साथ संबंधित संस्था, व्यकित जिसके बारे में खबर भेजी गर्इ है उसका भी पक्ष भेजे तो बेहतर होगा आप हमें khabarbhadas.com पर जानकारी मेल के जरिए भेज सकते है।
Email Id :-
j.joshijournalist@gmail.com