पीडि़त महिला फरियाद लेकर पहुंची पुलिस की शरण में
इंदौर। आसाराम के बाद अब उनका लड़का नारायण सांई के खिलाफ भी एक परिवाद पेश किया जा रहा है। यह परिवाद एक महिला द्वारा लगाया जा रहा है।बताया जाता है कि गैर मर्द से शादी के बाद हुए बच्चे को पिता का नाम नहीं मिला और धोखाधड़ी भी हुई। आसाराम के लड़के नारायण सांई के कारनामें का खुलासा हुआ है। नारायण ने एक तलाकशुदा लड़की की धोखे से ऐसे व्यक्ति से शादी करवा दिया जिसकी जमीन पर उसकी अय्याशी का अड्डा संचालित हो रहा था लड़की नारायण सांई ने बोलने और कुछ सोचने तक का समय नहीं दिया तथा चंद दिनों में ही लड़की को पता चला कि उसके साथ उस व्यक्ति ने धोखा किया है।
लड़की नारायण से शिकायत करने पहुंची की उसने जिससे उसकी शादी करवाई है वह तलाकशुदा नहीं है। तो नारायण सांई ने हरकत की कि वह गर्भवती है साथ ही उस लड़की को गर्भ गिराने के लिए जान से मारने की लगातार धमकी दी।
आसाराम के इंदौर आश्रम के पास लड़की का परिवार रहता था। 10 दिसम्बर 2004 को सांई ने अपने खास व्यक्ति ईश्वर वाधवानी को अपनी कुटीया पर बुलाया साथ ही महिला को भी बुलवाया। दोपहर 2 बजे के लगभग ईश्वर को अपना भक्त बताते हुए महिला की शादी उससे करवा दी। पड़ी लिखी महिला धोखे से अंजान थी वह गर्भवती हुई और उसे पता चला कि उसका पति पहले ही शादी शुदा है और भागकर अपने मायके आ गई । 29 जनवरी को नारायण सांई अपने जन्मदिन पर महू में प्रवचन पर आए तो इस दौरान महिला ने उससे संपर्क किया तो सांई ने उसे शयन कक्ष में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। 1सिंतबर को महिला को बच्चा हुआ।
उसका नाम हरि रखा लेकिन पिता ने इसे अपना नाम देने से इंकार दिया। सन् 2004 में पीडि़़त महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला कोर्ट में पहुंचा तभी से यहा मामला कोर्ट में चल रहा है। एसपी अनिल कुशवाह के कार्यालय में पीडि़त महिला शिकायत करने पहुंची वहीं महिला एक परिवाद भी इस मामले लगा रही है। आसाराम का आश्रम पहले से ही विवादों में घिरा हुआ है। इंदौर आश्रम का नाम भी अब और ज्यादा घिर गया है।
आश्रम के साथ-साथ पास बने आसाराम का गुरुकुल भी अवैध है। जहां बच्चों को चरित्र निर्माण की शिक्षा दी जाती है। इस मामले में स्थानीय जिला प्रशासन ने जांच के आदेश भी दिये हैं।
खबर भड़ास डाट काम पर यदि आप कोर्इ खबर, भड़ास, सूचना प्रेषित करना चाहते है, तो स्वागत है आपकी खबर, भड़ास तथ्यात्मक हो, खबर के साथ संबंधित संस्था, व्यकित जिसके बारे में खबर भेजी गर्इ है उसका भी पक्ष भेजे तो बेहतर होगा आप हमें khabarbhadas.com पर जानकारी मेल के जरिए भेज सकते है।
Email Id :-
j.joshijournalist@gmail.com