नई दिल्ली: धर्म की आड़ में लोगों को धोखा देना आज के समय में काफी आसान है, क्योंकि हम देशवासी दिमाग से नहीं बल्कि दिल से धर्म को जोड़कर रखते हैं।
पंडित या मौलवी द्वारा बदसलूकी और अश्लील हरकतों का भंडाफोड़ भी देखा जाता रहा है। लेकिन जब कोई जाने-माने संत, गुरू या बाबा पर देह व्यापार या अश्लीलता का आरोप लग जाए तो भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। गौरतलब है कि अब तक कई बाबाओं के ऊपर देह व्यापार करने का आरोप लगाते रहे है।ऐसा ही दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट में एयर होस्टेस और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली छात्राएं भी शामिल हैं। इस रैकेट को चलाने वाला धर्मगुरु एक मंदिर का पुरोहित बताता था। पुलिस के छापे में छह लड़कियों सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। बाबा अभी फरार है। गिरफ्तार लड़कियों में से दो एयर होस्टेस हैं, जबकि अन्य के नामी कॉलेज की मैनेजमेंट छात्राओं के होने के दावा किए जा रहे है। मंदिर परिसर से सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने कस्टमर बन इस रैकेट का खुलासा हुआ।भीमानंद उर्फ इच्छाधरी बाबा: पिछले वर्ष दिल्ली के दिल में सेक्स की गुफाएं और तहखाने खोल कर बैठने वाले इस ढोंगी बाबा की मायावी दुनिया काफी फैली हुई थी। धर्म के नाम पर लोगों की भीड़ जुटाने के लिए ये समारोह में तरह-तरह नाच करवाता था। भीमानंद इच्छाधारी बाबा का चोला पहन कर देह व्यापार का धंधा करवाता था। उसके संपर्क में 600 लड़कियां थीं। इनमें से 50 लड़कियां केवल बाबा के लिए ही काम करती थी। लड़कियों के रेट का 40 फीसदी कमीशन बाबा अपने पास रखता था। इस तरह के डांस के जरिए पैसा उगाहने की कोशिश से भोली-भाली जनता तो बेवकूफ बनती ही थी। मॉडल के लिए 50 हजार, स्टूडेंट के लिए 20 हजार और हाउसवाइफ के लिए 10 हजार। इन लड़कियों को देश भर में फैले बाबा के एजेंट लाते थे।भगवताचार्य राजेंद्र उर्फ पोर्न स्वामी: वृंदावन का विवादास्पद स्वामी भगवताचार्य उर्फ राजेंद्र मथुरा के घाटों और मंदिरों का बैकग्राउंड लेकर अश्लील फिल्म बनाता था। पुलिस टीम ने गाजियाबाद में स्वामी के रिश्तेदार के घर से अश्लील सीडी और कैमरे बरामद किए हैं। मथुरा जिले में महीने भर पहले स्वामी राजेंद्र के अश्लील फिल्मों के निर्माण में शामिल होने पर काफी हंगामा मचा था। फिल्मों में कुछ विदेशी युवक-युवतियों के साथ स्वामी खुद भी अप्राकृतिक यौनाचार करता हुआ दिखा था। यहां तक की इस पोर्न बाबा ने अपनी बीबी की भी अश्लील फिल्में बना कर बाजार में बेचा था। पुलिस का कहना है कि स्वामी राजेंद्र प्रवचन करता था और अपने विदेशी शिष्यों के लिए अश्लील फिल्में बनाता था।नित्यानंद सेक्स स्कैंडल: स्कैंडल बाबा देश की मीडिया में 2010 में दक्षिण की एक चर्चित अभिनेत्री के साथ उनकी सेक्सटेप का एक निजी चैनल ने प्रसारण कर दिया। जिसके बाद नित्यानंद का जोरदार विरोध शुरू हो गया और कर्नाटक पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 52 दिन जेल में बिताने के बाद नित्यानंद जमानत मिली। सेक्स स्कैंडल का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि स्वामी पर एक एनआरआई महिला ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा दिया। इसके बाद नित्यानंद पर किसी महिला ने नहीं बल्कि उनके एक पुरुष अनुयाई ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगा कर केस दर्ज करवा दिया।
खबर भड़ास डाट काम पर यदि आप कोर्इ खबर, भड़ास, सूचना प्रेषित करना चाहते है, तो स्वागत है आपकी खबर, भड़ास तथ्यात्मक हो, खबर के साथ संबंधित संस्था, व्यकित जिसके बारे में खबर भेजी गर्इ है उसका भी पक्ष भेजे तो बेहतर होगा आप हमें khabarbhadas.com पर जानकारी मेल के जरिए भेज सकते है।
Email Id :-
j.joshijournalist@gmail.com